माना बैंगलोर के बस स्टैंड से, मल्लेश्वरम का किराया ₹ x तथा यशवंतपुर का किराया ₹ y है। दी गई सूचनाओं से, हम पाते हैं:
2x + 3y = 46, अर्थात् 2x + 3y - 46 = 0
3x + 5y = 74, अर्थात् 3x + 5y - 74 = 0
वज्र-गुणन विधि से इन समीकरणों को हल करने के लिए, हम निम्न प्रकार से चित्र खींचते हैं:
तब $\frac{x}{(3)(-74)-(5)(-46)}$ = $\frac{y}{(-46)(3)-(-74)(2)}$ = $\frac{1}{(2)(5)-(3)(3)}$
अर्थात् $\frac{x}{-222+230}$ = $\frac{y}{-138+148}$ = $\frac{1}{10-9}$
अर्थात् $\frac{x}{8}=\frac{y}{10}=\frac{1}{1}$
अर्थात् $\frac{x}{8}=\frac{1}{1}$ और $\frac{y}{10}=\frac{1}{1}$
अर्थात् x = 8 और y = 10
अतः, बैंगलोर के बस स्टैंड से, मल्लेश्वरम का किराया ₹ 8 तथा यशवंतपुर का किराया ₹ 10 है।