रेखाओं x = -2 और y = 3 के आलेख खींचिए। इन रेखाओं, x-अक्ष और y-अक्ष द्वारा बनी आकृति के शीर्ष लिखिए। इस आकृति का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
example-3.4-1
Download our app for free and get startedPlay store
हम जानते हैं कि x = -2 का आलेख y-अक्ष के समांतर उसके बाई ओर 2 इकाई की दूरी पर स्थित एक रेखा है।
अत:, x = -2 का आलेख रेखा है। (आकृति देखिए)


y = 3 का आलेख x-अक्ष के समांतर उसके ऊपर 3 इकाई की दूरी पर स्थित एक रेखा है।
अतः, y = 3 का आलेख रेखा m है।
रेखाओं x = -2, y = 3, x-अक्ष और y-अक्ष से बनी आकृति OABC है, जो एक आयत है।
y-अक्ष पर A वह बिंदु है, जो x-अक्ष के ऊपर 3 इकाई की दूरी पर है। अतः, A के निर्देशांक (0, 3) हैं;
x-अक्ष पर C वह बिंदु है, जो y-अक्ष के बाई ओर 2 इकाई की दूरी पर है। अतः, C के निर्देशांक (-2, 0) हैं;
समीकरण x = -2 और y = 3 के युग्म का हल B है। अतः, B के निर्देशांक (-2, 3) हैं।
अतः, आयत OABC के शीर्ष O(0, 0), A(0, 3), B(-2, 3) और C(-2, 0) हैं।
इस आयत की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 2 इकाई और 3 इकाई हैं। क्योंकि एक आयत का क्षेत्रफल = लंबाई $\times$ चौड़ाई होता है, इसलिए आयत OABC का क्षेत्रफल = 2 $\times$ 3 = 6 वर्ग इकाई।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    दो पाइपों द्वारा एक स्वीमिंग पूल को भरने में 12 घंटे लगते हैं। यदि इनमें से बड़े व्यास वाले पाइप का प्रयोग 4 घंटे करें और छोटे व्यास वाले पाइप का प्रयोग 9 घंटे करें, तो स्वीमिंग पूल केवल आधा ही भरा जा सकता है। प्रत्येक पाइप पृथक-पृथक रूप से स्वीमिंग पूल को कितने समय में भर पाएगा?
    View Solution
  • 2
    समीकरण$-$युग्म में $p$ का मान ज्ञात कीजिए: $– x + py = 1$ और $px – y = 1$
    यदि समीकरण$-$युग्म का कोई हल नहीं है।
    View Solution
  • 3
    पिता की आयु अपने दोनों बच्चों की आयु के योग की दुगुनी है। 20 वर्ष बाद, उसकी आयु अपने बच्चों की आयु के योग के बराबर होगी। पिता की आयु ज्ञात कीजिए।
    View Solution
  • 4
    दो वर्ष पहले, सलीम की आयु अपनी पुत्री की आयु की तिगुनी थी तथा छ: वर्ष बाद उसकी आयु पुत्री की आयु के दुगुने से चार वर्ष अधिक होगी। उनकी वर्तमान आयु क्या है?
    View Solution
  • 5
    यदि $2x^3 + ax^2 + 2bx + 1$ का एक गुणनखंड $x + 1$ है, तो $a$ और $b$ के मान ज्ञात कीजिए, जब कि $2a - 3b = 4$ दिया हुआ है।
    View Solution
  • 6
    रेखाओं 5x - y = 5, x + 2y = 1 और 6x + y = 17 द्वारा बनने वाले त्रिभुज के शीर्ष बीजीय विधि से निर्धारित कीजिए।
    View Solution
  • 7
    समीकरणों के युग्म को हल कीजिए:
    $\frac{x}{a}+\frac{y}{b} = a + b$
    $\frac{x}{a^{2}}+\frac{y}{b^{2}} = 2, a, b \neq 0$
    View Solution
  • 8
    रेखाओं x = -2 और y = 3 के आलेख खींचिए। इन रेखाओं, x-अक्ष और y-अक्ष द्वारा बनी आकृति के शीर्ष लिखिए। इस आकृति का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
    View Solution
  • 9
    समीकरणों के युग्म का हल कीजिए:
    $\frac{1}{2x}$ - $\frac{1}{y}$ = -1
    $\frac{1}{x}$ + $\frac{1}{2y}$ = 8, x, y $\neq$ 0
    View Solution
  • 10
    दो सीधे पथ समीकरणों $x - 3y = 2$ और $-2x + 6y = 5$ द्वारा निरूपित हैं। जाँच कीजिए कि ये पथ परस्पर काटते हैं या नहीं।
    View Solution