रेखाओं x = -2 और y = 3 के आलेख खींचिए। इन रेखाओं, x-अक्ष और y-अक्ष द्वारा बनी आकृति के शीर्ष लिखिए। इस आकृति का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
example-3.4-1
Download our app for free and get startedPlay store
हम जानते हैं कि x = -2 का आलेख y-अक्ष के समांतर उसके बाई ओर 2 इकाई की दूरी पर स्थित एक रेखा है।
अत:, x = -2 का आलेख रेखा है। (आकृति देखिए)


y = 3 का आलेख x-अक्ष के समांतर उसके ऊपर 3 इकाई की दूरी पर स्थित एक रेखा है।
अतः, y = 3 का आलेख रेखा m है।
रेखाओं x = -2, y = 3, x-अक्ष और y-अक्ष से बनी आकृति OABC है, जो एक आयत है।
y-अक्ष पर A वह बिंदु है, जो x-अक्ष के ऊपर 3 इकाई की दूरी पर है। अतः, A के निर्देशांक (0, 3) हैं;
x-अक्ष पर C वह बिंदु है, जो y-अक्ष के बाई ओर 2 इकाई की दूरी पर है। अतः, C के निर्देशांक (-2, 0) हैं;
समीकरण x = -2 और y = 3 के युग्म का हल B है। अतः, B के निर्देशांक (-2, 3) हैं।
अतः, आयत OABC के शीर्ष O(0, 0), A(0, 3), B(-2, 3) और C(-2, 0) हैं।
इस आयत की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 2 इकाई और 3 इकाई हैं। क्योंकि एक आयत का क्षेत्रफल = लंबाई $\times$ चौड़ाई होता है, इसलिए आयत OABC का क्षेत्रफल = 2 $\times$ 3 = 6 वर्ग इकाई।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    समीकरण$-$युग्म में $p$ तथा $q$ का मान ज्ञात कीजिए: $2x + 3y = 7$ और $2px + py = 28 - qy,$
    यदि समीकरण$-$युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।
    View Solution
  • 2
    समीकरणों के युग्म का हल कीजिए:
    $\frac{1}{2x}$ - $\frac{1}{y}$ = -1
    $\frac{1}{x}$ + $\frac{1}{2y}$ = 8, x, y $\neq$ 0
    View Solution
  • 3
    किसी प्रतियोगात्मक परीक्षा में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जब कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए $\frac{1}{2}$ अंक काट लिया जाता है। जयंती ने 120 प्रश्नों के उत्तर दिए और 90 अंक प्राप्त किए। उसने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए?
    View Solution
  • 4
    दो पाइपों द्वारा एक स्वीमिंग पूल को भरने में 12 घंटे लगते हैं। यदि इनमें से बड़े व्यास वाले पाइप का प्रयोग 4 घंटे करें और छोटे व्यास वाले पाइप का प्रयोग 9 घंटे करें, तो स्वीमिंग पूल केवल आधा ही भरा जा सकता है। प्रत्येक पाइप पृथक-पृथक रूप से स्वीमिंग पूल को कितने समय में भर पाएगा?
    View Solution
  • 5
    समीकरण 2x + y = 4 और 2x - y = 4 के युग्म का आलेख खींचिए। इन रेखाओं और y-अक्ष से बनने वाले त्रिभुज के शीर्ष बिंदुओं के निर्देशांक लिखिए। साथ ही, इस त्रिभुज का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।
    View Solution
  • 6
    दो वर्ष पहले, सलीम की आयु अपनी पुत्री की आयु की तिगुनी थी तथा छ: वर्ष बाद उसकी आयु पुत्री की आयु के दुगुने से चार वर्ष अधिक होगी। उनकी वर्तमान आयु क्या है?
    View Solution
  • 7
    a और b के किन मानों के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होंगे?
    $x + 2y = 1;$
    $(a – b)x + (a + b)y = a + b – 2$
    View Solution
  • 8
    दो सीधे पथ समीकरणों $x - 3y = 2$ और $-2x + 6y = 5$ द्वारा निरूपित हैं। जाँच कीजिए कि ये पथ परस्पर काटते हैं या नहीं।
    View Solution
  • 9
    समीकरणों के युग्म को हल कीजिए:
    $43x + 67y = -24$
    $67x + 43y = 24$
    View Solution
  • 10
    दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में हैं। यदि प्रत्येक संख्या में से 8 घटा दिया जाए, तो यह अनुपात 4: 5 हो जाता है। ये संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
    View Solution