विनिमय दर-विनिमय दर की व्यवस्था के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा के लिए विभिन्न देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं को एक-दूसरे से जोड़ा जाता है।
प्रकार-विनिमय दर दो प्रकार की होती हैं स्थिर विनिमय दर तथा
लचीली या परिवर्तनशील विनिमय दर।
(1) स्थिर विनिमय दर- जब विनिमय दरें स्थिर होती हैं और उनमें आने वाले उतार-चढाव को नियन्त्रित करने हेतु सरकारें हस्तक्षेप करती हैं।
(2) लचीली या परिवर्तनशील विनिमय दर- परिवर्तनशील विनिमय दर विदेशी मुद्रा बाजार में विभिन्न मुद्राओं की माँग या आपूर्ति के आधार पर और सिद्धान्ततः सरकारों के हस्तक्षेप के बिना घटती-बढ़ती रहती हैं।