आइए समीकरणों (1) और (2) के ग्राफ खींचें। इसके लिए, हम प्रत्येक समीकरण के दो हल ज्ञात करते हैं, जो सारणी में दिए हैं:
x | 0 | 6 |
y = $\frac{6-x}{3}$ | 2 | 0 |
x | 0 | 3 |
y = $\frac{2 x-12}{3}$ | -4 | -2 |
एक ग्राफ पेपर पर बिंदुओं A(0, 2), B(6, 0), P(0, -4) और Q(3, -2) को आलेखित कीजिए, और बिंदुओं को मिलाकर रेखा AB और PQ आकृति के अनुसार बनाइए। हम देखते हैं कि रेखाओं AB और PQ में एक उभयनिष्ठ बिंदु B(6, 0) है। इसलिए, रैखिक समीकरण युग्म का एक हल x = 6, y = 0 है, अर्थात् समीकरण युग्म संगत है।