कोई बाल्टी एक शंकु के छिन्नक के आकार की है और इसमें $28.490$ लीटर पानी आ सकता है। इसके ऊपरी और निचले सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः $28 \ cm$ और $21 \ cm$ हैं। इस बाल्टी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*
कोई नहर $300 \ cm$ चौड़ी और $120 \ cm$ गहरी है। इस नहर में पानी $20 \ km/h$ की चाल से बह रहा है। वह $20$ मिनट में कितने क्षेत्रफल की सिंचाई करेगी, यदि इसके लिए $8 \ cm$ खड़े पानी की आवश्यकता होती है?
एक $7 \ cm$ व्यास वाले बेलनाकार बीकर, जिसमें कुछ पानी भरा है, में $1.4 \ cm$ व्यास वाले कंचे डाले जाते हैं। कंचों की वह संख्या ज्ञात कीजिए जिनको बीकर में डालने से पानी का स्तर $5.6 \ cm$ ऊपर उठ जायेगा।
एक 4 cm त्रिज्या वाले शंकु को उसके अक्ष के मध्य-बिंदु से होकर आधार के समांतर समतल द्वारा दो भागों में विभाजित किया गया है। दोनों भागों के आयतनों की तुलना कीजिए।
समान आधार त्रिज्या $8 \ cm$ और समान ऊँचाई $15 \ cm$ वाले दो शंकुओं को उनके आधारों के अनुदिश जोड़ा जाता है। इस प्रकार बने आकार का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
$24 m$ लंबी, $0.4 m$ मोटी और $6 m$ ऊँची एक दीवार का ईंटों से निर्माण कराया जाता है, जिनमें से प्रत्येक ईंट की विमाएँ $25 \ cm \times 16 \ cm \times 10 \ cm $ हैं। यदि दीवार के आयतन का $\frac{1}{10}$ भाग मसाले से भरा जाता है, तो दीवार के निर्माण में लगने वाली ईंटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
$14 \ cm$ किनारे वाले एक घन में से अधिकतम माप का एक शंकु काट कर निकाल लिया जाता है। इस शंकु का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा शंकु को काट कर निकाल लेने के बाद शेष ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
आकृति में, एक आइसक्रीम शंकु दर्शाया गया है, जिसमें आइसक्रीम भरी हुई है, तथा इसकी त्रिज्या $5 \ cm$ और ऊँचाई $10 \ cm$ है। आइसक्रीम का आयतन ज्ञात कीजिए, जबकि शंकु का $\frac{1}{6}$ भाग आइसक्रीम से रिक्त रहता है।