क्या निम्न स्थिति सम्भव है? यदि है, तो उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
दो मित्रों की आयु का योग $20$ वर्ष है। चार वर्ष पूर्व उनकी आयु $($वर्षों में$)$ का गुणनफल $48$ था।
निम्न स्थिति को द्विघात समीकरण के रूप में निरूपित कीजिए:
एक रेलगाड़ी $480 \ km$ की दूरी समान चाल से तय करती है। यदि इसकी चाल $8 \ km/h$ कम होती, तो वह उसी दूरी को तय करने में $3$ घंटे अधिक लेती। हमें रेलगाड़ी की चाल ज्ञात करनी है।
निम्न स्थिति को द्विघात समीकरण के रूप में निरूपित कीजिए:
रोहन की माँ उससे $26$ साल बड़ी है। उनकी आयु $($वर्षों में$)$ का गुणनफल अब से तीन वर्ष पश्चात् $360$ हो जाएगा। हमें रोहन की वर्तमान आयु ज्ञात करनी है।
निम्न स्थिति को द्विघात समीकरण के रूप में निरूपित कीजिए:
एक आयताकार भूखंड का क्षेत्रफल $528 m^2$ है। क्षेत्र की लम्बाई $($मीटरों में$)$ चौड़ाई के दुगुने से एक अधिक है। हमें भूखंड की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात करनी है।
एक कुटीर उद्योग एक दिन में कुछ बर्तनों का निर्माण करता है। एक विशेष दिन यह देखा गया कि प्रत्येक नग की निर्माण लागत $(₹$ में$)$ उस दिन के निर्माण किए गए बर्तनों की संख्या के दुगने से $3$ अधिक थी। यदि उस दिन की कुल निर्माण लागत $₹ 90$ थी, तो निर्मित बर्तनों की संख्या और प्रत्येक नग की लागत ज्ञात कीजिए।
एक मोटर बोट, जिसकी स्थिर जल में चाल $18 \ km/h$ है, $24 \ km$ धारा के प्रतिकूल जाने में, वही दूरी धारा के अनुकूल जाने की अपेक्षा $1$ घंटा अधिक लेती है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।
एक ऐसे आयताकार पार्क को बनाना है जिसकी चौड़ाई इसकी लंबाई से $3 m$ कम हो। इसका क्षेत्रफल पहले से निर्मित समद्विबाहु त्रिभुजाकार पार्क जिसका आधार आयताकार पार्क की चौड़ाई के बराबर तथा ऊँचाई $12 m$ है, से $4$ वर्ग मीटर अधिक हो $($देखिए आकृति$)।$ इस आयताकार पार्क की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
निम्न स्थिति को गणितीय रूप में व्यक्त कीजिए:
एक कुटीर उद्योग एक दिन में कुछ खिलौने निर्मित करता है। प्रत्येक खिलौने का मूल्य $(₹$ में$) 55$ में से एक दिन में निर्माण किए गए खिलौने की संख्या को घटाने से प्राप्त संख्या के बराबर है। किसी एक दिन, कुल निर्माण लागत $₹\ 750$ थी। हम उस दिन निर्माण किए गए खिलौनों की संख्या ज्ञात करना चाहेंगे।
निम्न स्थिति को गणितीय रूप में व्यक्त कीजिए:
जॉन और जीवंती दोनों के पास कुल मिलाकर $45$ कंचे हैं। दोनों पाँच-पाँच कंचे खो देते हैं और अब उनके पास कंचों की संख्या का गुणनफल $124$ है। हम जानना चाहेंगे कि आरंभ में उनके पास कितने$-$कितने कंचे थे।
एक आयताकार भूखंड का क्षेत्रफल $528\ m^2$ है। क्षेत्र की लम्बाई $($मीटरों में$)$ चौड़ाई के दुगुने से एक अधिक है। भूखंड की लंबाई और चौड़ाई द्विघात सूत्र से हल कीजिए।
$13$ मीटर व्यास वाले एक वृत्ताकार पार्क की परिसीमा के एक बिंदु पर एक खंभा इस प्रकार गाड़ना है कि इस पार्क के एक व्यास के दोनों अंत बिंदुओं पर बने फाटकों $A$ और $B$ से खंभे की दूरियों का अंतर $7$ मीटर हो। क्या ऐसा करना संभव है? यदि है, तो दोनों फाटकों से कितनी दूरियों पर खंभा गाड़ना है?
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*