जहाज़ों को समुद्र में जलस्तर के नीचे स्थित चट्टानों की चेतावनी देने के लिए, एक लाइट हाउस $($ light house $)\ 80^\circ$ कोण वाले एक त्रिज्यखंड में $16.5 \ km$ की दूरी तक लाल रंग का प्रकाश फैलाता है। समुद्र के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें जहाज़ों को चेतावनी दी जा सके। $(\pi = 314$ का पयोग कीजिए$)$
किसी कार के दो वाइपर $($Wipers$)$ हैं, परस्पर कभी आच्छादित नहीं होते हैं। प्रत्येक वाइपर की पत्ती की लंबाई $25 \ cm$ है और $115^\circ$ के कोण तक घूम कर सफाई कर सकता है। पत्तियों की प्रत्येक बुहार के साथ जितना क्षेत्रफल साफ हो जाता है, वह ज्ञात कीजिए। $(\pi = \frac{22}{7})$
एक छतरी में आठ ताने हैं, जो बराबर दूरी पर लगे हुए हैं। छतरी को $45 \ cm$ त्रिज्या वाला एक सपाट वृत्त मानते हुए, इसकी दो क्रमागत तानों के बीच का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
त्रिज्या $4 \ cm$ वाले एक वृत्त के त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण $30^\circ$ है। साथ ही, संगत दीर्घ त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए। $(\pi = 3.14$ का प्रयोग कीजिए$)$।
एक वृत्ताकार खेत पर $₹24$ प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने का व्यय $₹5280$ है। इस खेत की $₹0.50$ प्रति वर्ग मीटर की दर से जुताई कराई जानी है। खेत की जुताई कराने का व्यय ज्ञात कीजिए। $(\pi = \frac{22}{7}$ लीजिए$)$।
एक वृत्ताकार ब्रूच $($brooch$)$ को चाँदी के तार से बनाया जाना है जिसका व्यास $35\ mm$ है। तार को वृत के $5$ व्यासों को बनाने में भी प्रयुक्त किया गया है जो उसे $10$ बराबर त्रिज्यखंडों में विभाजित करता है जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। तो ज्ञात कीजिए:
त्रिज्या $12 \ cm$ वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर $120^\circ$ का कोण अंतरित करती है। संगत वृत्तखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। $(\pi = 3.14$ और $\sqrt{3} = 1.73$ का प्रयोग कीजिए$।)$
$15 \ cm$ त्रिज्या वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर $60^\circ$ का कोण अंतरित करती है। संगत लघु और दीर्घ वृत्तखंडों के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। $(\pi = 3.14$ और $\sqrt{3} = 1.73$ का प्रयोग कीजिए$।)$
एक गोल मेज़पोश पर छ: समान डिज़ाइन बने हुए हैं जैसाकि आकृति में दर्शाया गया है। यदि मेज़पोश की त्रिज्या $28 \ cm$ है, तो $₹0.35$ प्रति वर्ग सेंटीमीटर की दर से इन डिज़ाइनों को बनाने की लागत ज्ञात कीजिए। $(\sqrt{3} = 1.7$ का प्रयोग कीजिए$)$
आकृति में, छायांकित डिज़ाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जहाँ $\text{ABCD}$ भुजा $10 \ cm$ का एक वर्ग है तथा इस वर्ग की प्रत्येक भुजा को व्यास मान कर अर्धवृत्त खींचे गए हैं। $(\pi = 3.14$ का प्रयोग कीजिए।$)$
आकृति में, $56 m$ भुजा वाले एक वर्गाकार लॉन $($lawn$) \text{ABCD}$ के दो ओर बनी हुई दो वृत्ताकार फूलों की क्यारियाँ दर्शाई गई हैं। यदि प्रत्येक वृत्ताकार क्यारी का केंद्र लॉन के विकर्णों का प्रतिच्छेद बिंदु $O$ है, तो वर्गाकार लॉन तथा फूलों की क्यारियों के क्षेत्रफलों का योग ज्ञात कीजिए। $(\pi = \frac{22}{7}$ का प्रयोग कीजिए$)$।
आकृति में दर्शाए गए वृत्तखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि वृत्त की त्रिज्या $21 \ cm$ है और $\angle AOB = 120^\circ$ है। $[\pi = \frac{22}{7}$ लीजिए$]$
मयंक ने अपने बगीचे के लिए एक पक्षी$-$स्नानागार $($bird$-$bath$)$ बनाया जिसका आकार एक खोखले बेलन जैसा है जिसके एक सिरे पर अर्धगोलाकार बर्तन बना हुआ है $($देखिए आकृति$)$। बेलन की ऊँचाई $1.45 m$ है और उसकी त्रिज्या $30 \ cm$ है। इस पक्षी$-$स्नानागार का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक घनाकार ब्लॉक के एक फलक को अंदर की ओर से काट कर एक अर्धगोलाकार गड्ढा इस प्रकार बनाया गया है कि अर्धगोले का व्यास घन के एक किनारे के बराबर है। शेष बचे ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। $(\pi=\frac{22}{7})$
भुजा $7 \ cm$ वाले एक घनाकार ब्लॉक के ऊपर एक अर्धगोला रखा हुआ है। अर्धगोले का अधिकतम व्यास क्या हो सकता है? इस प्रकार बने ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। $(\pi=\frac{22}{7})$
एक खिलौना त्रिज्या $3.5 \ cm$ वाले एक शंकु के आकार का है, जो उसी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले पर अध्यारोपित है। इस खिलौने की संपूर्ण ऊँचाई $15.5 \ cm$ है। इस खिलौने का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
कोई बर्तन एक खोखले अर्धगोले के आकार का है जिसके ऊपर एक खोखला बेलन अध्यारोपित है। अर्धगोले का व्यास $14 \ cm$ है और इस बर्तन $($पात्र$)$ की कुल ऊँचाई $13 \ cm$ है। इस बर्तन का आंतरिक पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
दो घनों, जिनमें से प्रत्येक का आयतन $64 \ cm^3$ है, के संलग्न फलकों को मिलाकर एक ठोस बनाया जाता है। इससे प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। $(\pi=\frac{22}{7})$
सेल्वी के घर की छत पर बेलन के आकार की एक टंकी है। इस टंकी में एक भूमिगत टंकी में भरे पानी को पंप द्वारा पहुँचा कर टंकी को भरा जाता है। यह भूमिगत टंकी एक घनाभ के आकार की है, जिसकी विमाएँ $1.57 m \times 1.44 m \times 95 \ cm$ हैं। छत की टंकी की त्रिज्या $60 \ cm$ है और ऊँचाई $95 \ cm $ है। यदि भूमिगत टंकी पानी से पूरी भरी हुई थी, तो उससे छत की टंकी को पूरा भरने के बाद भूमिगत टंकी में पानी कितनी ऊँचाई तक रह जाएगा? छत की टंकी की धारिता की भूमिगत टंकी की धारिता से तुलना कीजिए। $(\pi = 3.14$ लीजिए।$)$
मॉडल बनाने वाली मिट्टी से ऊँचाई $24 \ cm$ और आधार त्रिज्या $6 \ cm$ वाला एक शंकु बनाया गया है। एक बच्चे ने इसे गोले के आकार में बदल दिया। गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक ठोस खिलौना एक अर्धगोले के आकार का है जिस पर एक लंब वृत्तीय शंकु आरोपित है। इस शंकु की ऊँचाई $2 \ cm$ है और आधार का व्यास $4 \ cm$ है। इस खिलौने का आयतन निर्धारित कीजिए। यदि एक लंब वृत्तीय बेलन इस खिलौने के परिगत हो तो बेलन और खिलौने के आयतनों का अंतर ज्ञात कीजिए। $(\pi = 3.14$ लीजिए।$)$
एक जूस $($juice$)$ बेचने वाला अपने ग्राहकों को आकृति में दर्शाए गिलासों से जूस देता था। बेलनाकार गिलास का आंतरिक व्यास $5 \ cm$ था, परंतु गिलास के निचले आधार $($तली$)$ में एक उभरा हुआ अर्धगोला था, जिससे गिलास की धारिता कम हो जाती थी। यदि एक गिलास की ऊँचाई $10 \ cm$ थी, तो गिलास की आभासी $($apparent$)$ धारिता तथा उसकी वास्तविक धारिता ज्ञात कीजिए। $(\pi = 3.14$ लीजिए।$)$
शांता किसी शेड $($shed$)$ में एक उद्योग चलाती है। यह शेड एक घनाभ के आकार का है जिस पर एक अर्धबेलन आरोपित है $($देखिए आकृति$)$। यदि इस शेड के आधार की विमाएँ $7 m \times 15 m$ हैं तथा घनाभाकार भाग की ऊँचाई $8 m$ है तो शेड में समावेशित हो सकने वाली हवा का आयतन ज्ञात कीजिए। पुन: यदि यह मान लें कि शेड में रखी मशीनरी $300 m^3$ स्थान घेरती है तथा शेड के अंदर $20$ श्रमिक हैं जिनमें से प्रत्येक $0.08 m^3$ के औसत से स्थान घेरता है तब शेड में कितनी हवा होगी?$ (\pi=\frac{22}{7}$ लीजिए$।)$
धातु से बनी एक खुली बाल्टी शंकु के एक छिन्नक के आकार की है, जो उसी धातु के बने एक खोखले बेलनाकार आधार पर आरोपित है $($देखिए आकृति$)$। इस बाल्टी के दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास $45 \ cm$ और $25 \ cm$ हैं तथा बाल्टी की कुल ऊर्ध्वाधर ऊँचाई $40 \ cm$ और बेलनाकार आधार की ऊँचाई $6 \ cm$ है। इस बाल्टी को बनाने में प्रयुक्त धातु की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जबकि हम बाल्टी की मुठिया $($या हत्थे$)$ को इसमें सम्मिलित नहीं कर रहे हैं। साथ ही, उस पानी का आयतन ज्ञात कीजिए जो इस बाल्टी में धारण कर सकता है। $\pi=\frac{22}{7}$ लीजिए
हनुमप्पा और उसकी पत्नी गंगाम्मा गन्ने के रस से गुड़ बना रहे हैं। उन्होंने गन्ने के रस को गर्म करके राब $($शीरा$)$ बना ली है, जिसे शंकु के छिन्नक के आकार के साँचों में डाला जाता है, जिनमें से प्रत्येक के दोनों वृत्तीय फलकों के व्यास क्रमशः $30 \ cm $ और $35 \ cm$ हैं तथा साँचे की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई $14 \ cm$ है $($देखिए आकृति$)$। यदि $1 \ cm^3$ राब का द्रव्यमान लगभग $1.2 g$ है तो प्रत्येक साँचे में भरी जा सकने वाली राब का द्रव्यमान ज्ञात करें। $\pi=\frac{22}{7}$ लीजिए
एक शंकु के छिन्नक, जो $45 \ cm$ ऊँचा है, के सिरों की त्रिज्याएँ $28 \ cm$ और $7 \ cm$ हैं। इसका आयतन, वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। $(\pi=\frac{22}{7}$ लीजिए$)$
पानी से पूरी भरी हुई एक अर्धगोलाकार टंकी को एक पाइप द्वारा $3 \frac{4}{7}$ लीटर प्रति सेकंड की दर से खाली किया जाता है। यदि टंकी का व्यास $3 m$ है, तो वह कितने समय में आधी खाली हो जाएगी? $(\pi = \frac{22}{7}$ लीजिए।$)$
व्यास $1 \ cm$ वाली $8 \ cm$ लंबी ताँबे की एक छड़ को एकसमान मोटाई वाले $18 m$ लंबे एक तार के रूप में खींचा जाता $($बदला जाता$)$ है। तार की मोटाई ज्ञात कीजिए।
Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*